बड़ौदा। दीपावली का पर्व सोमवार रात 08 बजे बड़ौदा कस्बे में बड़े उत्साह और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर में खुशी और उमंग का माहौल छाया रहा। जगह-जगह दीपोत्सव के आयोजन हुए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीराम और लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की और आरती की।