लोहारू: डॉ. मनोज कुमार की 12वीं पुण्यतिथि पर गोठड़ा के राजकीय विद्यालय में कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बाटी, स्टेशनरी और अन्य सामग्री दी गई
Loharu, Bhiwani | Apr 24, 2025 डॉ मनोज कुमार की 12वीं पुण्यतिथि पर परिवारिक सदस्यों ने शहीद सरदार सिंह माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन किया। समारोह में डॉ मनोज कुमार के परिवार के सदस्य पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं एडवोकेट करण सिंह गोठड़ा द्वारा हर साल की भांति इस बार भी स्कूल के छात्र-छात्राओं को पहचान-पत्र, टाई बेल्ट और स्टेशनरी वितरित की गई।