झुंझुनू: ढिगाल टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान आबकारी विभाग ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा, कंटेनर में बना था गुप्त केबिन
झुंझुनूं में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक कंटेनर में गुप्त कैबिन बनाकर अवैध शराब को पंजाब से गुजरात ले जाया जा रहा था। बुधवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार पूरा की ढाणी ढिगाल टोल नाके के पास सीआई ताराचंद जाखड़ की अगुवाई में कार्रवाई की गई। टीम ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोका।