झुंझुनू: बागोरा से चोरी हुए 90 लाख रुपए के डंफर को पुलिस ने 12 घंटे में मानेसर से बरामद किया
पुलिस थाना उदयपुरवाटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए डंफर को मात्र 12 घंटे में बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार दिनांक 7 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे एचपी पेट्रोल पंप, बागोरा से चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी।