सहारनपुर: जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जगह-जगह चलाया गया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा अभियान भाजपा द्वारा शुरू किया गया है। जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह 8:00 बजे वार्ड 40 के बूथ संख्या 118 पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत महानगर प्रभारी एवं यू पी सिडको चेयरमैन वाई पी सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने झाड़ू लगाकर की।