बड़ौत: टीकरी बिराल मार्ग पर एक व्यक्ति से साइकिल छीनी, मारपीट कर नलकूप में बंद की साइकिल, पुलिस जांच में जुटी
टीकरी कस्बा निवासी योगेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता राजपाल साइकिल से बिराल में एक शादी में जा रहे थे। रास्ते में कस्बे के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और उनकी साइकिल छीन ली। हमलावर ने राजपाल से साइकिल छीन कर अपने नलकूप के कमरे में बंद कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकार