झांसी: झांसी में तेज बारिश और हवाओं से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, रविवार को ओले और बिजली गिरने का अलर्ट
Jhansi, Jhansi | May 31, 2025 झांसी में शनिवार को करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सुबह से धूप खिली थी। दोपहर में तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में काले बादल छा गए। 2:30 बजे मेडिकल कॉलेज, वीरांगना नगर, तालपुरा, हेविट मार्केट, बस स्टैंड, सदर, इलाइट चौराहा, सीपरी बाजार समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोग मौसम का आनंद लेने के लिए सैर पर निकल पड़े।