उचकागांव: त्रिलोकपुर में वृद्ध को पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जाँच में जुटी
उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक वृद्ध मुनीलाल साह को लाठी-डंडे एवं ईट से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। घायल वृद्ध का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल मुनीलाल साह के आवेदन पर अपने पट्टीदार रमन साह और उनकी पत्नी सीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।