चैतन्या केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए गरीब, बेसहारा महिलाओं एवं वृद्धजनों के बीच मंगलवार को नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में कंबल का वितरण तथा जरूरतमंद बच्चों के बीच किताबें और स्कूल बैग वितरित किए गए।