महाशिवरात्रि पर तिलभांडेश्वर से निकली भोलेनाथ की बरात, भूत और बैताल बने बराती
Sadar, Varanasi | Feb 26, 2025 काशी में सोमवार को महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की बारात निकली। कोई भूत, कोई पिशाच, कोई देव तो कोई स्वयं महादेव का रूप धरे बरात में शामिल हुआ। डमरू दल की अगवानी में निकली बारात में हर कोई झूमते, गाते और नाचते हुए चल रहा था। शिव के रंग में रंगी काशी और महादेव की बारात देखकर हर कोई झूम उठा।