गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर-सरायकेला मार्ग पर भीषण आग, नामीबेड़ा गांव के पास चलते हायवा में लगी आग, वाहन जलकर खाक
राजनगर–सरायकेला मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब नामीबेड़ा गांव के समीप एक चलती हायवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में हायवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार शाम लगभग सात बजे की है। बताया जाता है कि हायवा सरायकेला की ओर से आ