डेरापुर: झींझक में पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, नो-एंट्री तोड़ने वालों पर की कार्रवाई
मंगलपुर थाना क्षेत्र की झींझक चौकी पुलिस ने रविवार शाम कस्बे में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नो-एंट्री में प्रवेश कर रहे एक डंपर और बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर चल रही तीन बाइक का चालान किया गया। नहर पुल पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कई बाइक सवार पुलिस से बचने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें रोककर कार्रवाई की।