जबलपुर: अधारताल बाईपास पर स्विफ्ट डिजायर और स्वराज माजदा की टक्कर, दो घायल
जबलपुर के अधारताल बाईपास के पास शुक्रवार की रात दो गाड़ियों में आपस में टक्कर हो गई घटना में स्विफ्ट डिजायर में बैठे दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अधारताल पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी स्वराज माजदा को जप्त किया है।