बैतूल नगर: तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बाइक फिसली, दो युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। यह घटना ग्राम धपाड़ा के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चिमड़ी निवासी पतिराम, पिता बल्लू उम्र 35 वर्ष, और हरकिसन उइके, पिता शोभाराम उम्र 32 वर्ष, बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति क