सिसई थाना क्षेत्र के चेगरी निवासी मनीष साहू,सोमरा उरांव व बदल उरांव एक ही बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने गए थे जहां से अपना घर लौटने के दरमियां घर के कुछ दूरी पर एक बैल अचानक से रोड पर दौड़ गया जिसे संतुलन बिगड़ गया।तभी बाइक से तीनों गिर पड़े जिसमें मनीष साहू को गंभीर चोट लगी है।अन्य दो साथी को हल्की खरोच आई है।घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने अस्पताल लाया।