बुलंदशहर: एस आई आर में वोटर लिस्ट से वंचित रह गए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
एस आई आर में वोटर लिस्ट से वंचित रह गए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान प्रारंभ हुआ है, लोगों से अनुरोध किया गया है कि जिन लोगों के नाम छूट गए हैं वह बीएलओ से मिलकर अपने नाम को जुड़वाने के लिए फॉर्म सिक्स भरे, छूट गए मतदाताओं के नाम सभी बीएलओ फॉर्म सिक्स को भरवा कर मतदाता सूची में शामिल कर रहे हैं, जानकारी रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे दी गई।