बुलंदशहर: सिकंदराबाद में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से किया हायर सेंटर रेफर
सिकंदराबाद में एबीआर मैरिज होम के सामने एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए बताया गया कि गांव सब्दलपुर के रहने वाले दोनों युवक दिल्ली जा रहे थे ।