रामसनेही घाट: बनीकोडर विकासखंड के अमहिया गांव की ग्राम प्रधान अनीता देवी के वित्तीय अधिकार जिलाधिकारी द्वारा सीज किए गए
अमहिया गांव की ग्राम प्रधान अनीता देवी पर विकास कार्यों में लापरवाही और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप थे जांच में पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इन आरोपों की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने जांच की थी। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे इस संबंध में जानकारी मिली।