कुमारखंड: कुमारखंड थाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते और सियार का हमला, आधा दर्जन लोग घायल
कुमारखंड, थाना क्षेत्र के अलग अलग जगह बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे आवारा कुत्ता और सियार ने करीब आधा दर्जन लोग पर हमला कर घायल कर दिया । जमुआहा वार्ड 8 निवासी पवन ऋषिदेव का आठ वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, रुदल ऋषि का 12 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार, टीरन ऋषिदेव अन्य को आवारा कुत्ता ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।