बेल्थरा रोड: महिलाओं ने बेल्थरारोड में श्रद्धा-भक्ति से मनाया जिउतिया पर्व, संतान की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में रविवार को महिलाओं ने विधि विधान के साथ जिऊतिया व्रत किया। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने निर्जला उपवास कर जिउतिया पर्व मनाया। 24 घंटे तक जल तक का त्याग कर माताओं ने ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास और संकल्प का परिचय दिया। सरयू तट पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सामूहिक रूप से स्त्रियों ने नदी किनारे स्नान-ध्