विभूतिपुर: किशोरी के अपहरण की गुत्थी तीन दिन बाद भी नहीं सुलझी, नामजद लोगों पर कार्रवाई शुरू
विभूतिपुर थाना क्षेत्र की एक गांव से हुई किशोरी के अपहरण के मामले के तीन दिन बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है ।इस मामले में नाम जद लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में युवकों की संलिप्तता पर पड़ताल की जा रही है।