बद्दी: कीचड़ से गुजरकर, जान जोखिम में डालकर: पटवारी चंदन गुप्ता का आपदा में अनुकरणीय योगदान
Baddi, Solan | Sep 4, 2025 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ की रामशहर तहसील के अंतर्गत आने वाले पटवार सर्कल मनलोगकलां में तैनात पटवारी चंदन गुप्ता आपदा की इस घड़ी में अपनी निष्ठा और साहस के साथ एक मिसाल कायम कर रहे हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में, जहां कीचड़ और दलदल ने रास्तों को दुर्गम बना दिया है, चंदन गुप्ता अपनी जान जोखिम में डालकर पीड़ित परिवारों