चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में एबीवीपी ने किया सदबुद्धि यज्ञ, मांगें न मानने पर अनशन पर जाने की चेतावनी दी
Churu, Churu | May 24, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार शाम को कॉलेज परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सदबुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छात्रों ने यज्ञ में आहुतियां दी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार से अनशन पर जाने की चेतावनी दी है।