थाना जोगिया उदयपुर अंतर्गत स्थित ककरही निवासी चिनक नामक व्यक्ति का लगभग 7 वर्षीय बालक अज्ञात कारणों से गायब हो गया था।जिसका इसके परिजनों द्वारा खोजबीन किया जा रहा था,उक्त बालक को तलाश कर नौगढ़ बाजार बांसी स्टैंड से AHTU थाना पुलिस ने बरामद कर बुधवार की शाम 3:00 बजे के लगभग इसके परिजनों को सपुर्द किया है।