आरा: बंधु छपरा गांव में रास्ते के विवाद में मारपीट की घटना में कुल 10 लोग जख्मी,,,आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र के बंधु छपरा गांव में एक वर्ष पूर्व रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इस मारपीट में कुल 10 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।सभी जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि जब मेरा लड़का दुकान बंद कर वापस घर आ रहा था तब ही रास्ते में मारपीट हुई।