इटावा: जनपद ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान,8% तक आई गिरावट,DM व SSP व ARTO सम्मानित
Etawah, Etawah | Feb 27, 2024 मंगवार को परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें DM अवनीश कुमार राय व SSP संजय कुमार वर्मा व ARTO ब्रजेश कुमार को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में जनपद की सफलता पर सम्मानित किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में वर्ष 2023 में कमी आई।