अररिया: ताहा चौक के समीप हुए अपहरण मामले में पुलिस ने दोनों ही अपहृत व्यक्ति को किया बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 16, 2024 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र में बीते 15 मई को अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर दो मोटरसाइकिल से ताहा चौक के समीप मदन विश्वास और अभिषेक कुमार का अपहरण कर लिया गया था. किडनैपर के द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से फिरौती में 8 लाख रूपये की डिमांड भी की जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.