बिलग्राम: नाऊपुरवा के सामने ऑटो का टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया, ऑटो में सवार 5 लोग हुए घायल
Bilgram, Hardoi | Jan 20, 2025 बिलग्राम थाना क्षेत्र के नाउपुरवा के सामने सवारियों से भरे ऑटो का फटा टायर,अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया,ऑटो में सवार मासूम बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार बिलग्राम से एक ऑटो सवारी लेकर सांडी की तरफ जा रहा था तभी नाऊ पुरवा के पास यह हादसा हो गया