कटनी नगर: जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथ यात्रा का आयोजन, केरल भक्ति बैंड और छत्तीसगढ़ के कलाकार शामिल
भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा आज शुक्रवार शाम 6 बजे से शहर के जगन्नाथ चौक से प्रारम्भ हुई हजारों की संख्या में रथ यात्रा में भक्त शामिल हुए। यात्रा में केरल से आया भक्ति बैंड और छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।इस अवसर पर 1100 दीपो से भगवान की महाआरती आयोजित हुई। रथ यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ।