भोरे: भोरे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना, बूथों पर हुआ आयोजन
भोरे प्रखंड के सभी पंचायत अंतर्गत विभिन्न बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने ध्यान से सुना। रविवार को एक 11:00 बजे सुबह से विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासी उत्सुक दिखे। रामनगर जगतौली समेत कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।