सोनवर्षा अंचल में सांप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। पड़डिया पंचायत के अरसी और फतेहपुर में हिंदू परिवार पिछली चार पीढ़ियों से मुहर्रम मना रहे हैं। रविवार को यहां तजिया जुलूस निकाला गया और मेले का आयोजन किया गया। पंचायत मुखिया सुलेखा देवी के ने बताया कि अरसी में मुहर्रम की परंपरा बिहारी चावी ने शुरू की थी।