कोलारस: लंबी बीमारी के बाद कोलारस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का इंदौर में निधन
शिवपुरी जिले के कोलारस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन पल्लन का बुधवार को शाम 5 बजे लंबी बीमारी के चलते इंदौर के हास्पिटल में उपचार के दौरान हो गया। बताया जा रहा है।कि वह पिछले कई सालों से कैसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर कोलारस पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनके शव को देर रात इंदौर से कोलारस लाया जाएगा।