पाली थाना क्षेत्र के रहतौरा गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने फूलमती पत्नी अवधेश के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर प्रवेश किया और बक्से में रखे 15 हजार रुपये नकद सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए, सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के होश उड़ गये।