चूरू: राजकीय मातृ शिशु अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर गरिमामय कार्यक्रम, मातृशक्ति का किया गया सम्मान
Churu, Churu | Aug 7, 2025 चूरू के राजकीय मातृ शिशु अस्पताल के मदर मिल्क बैंक में गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन गरिमामय कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। सप्ताहभर चले आयोजनों के अंतर्गत माताओं को स्तनपान व दूध दान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। रंगोली, पोस्टर, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।