रविवार दोपहर 11 बजे से धुर्रा गांव में सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख तुलसीदास दुबे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता तुलसीदास दुबे ने हिंदू एकता, वसुधैव कुटुंबकम्, सामाजिक समरसता, पर्यावरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे।