जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहा मजदूर अचानक दो मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत बिगड़ने के कारण घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।