राघोगढ़: रुठियाई जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल, ग्वालियर रेफर
राघोगढ़ के रुठियाई जंक्शन आउटर पर 27 28 जनवरी रात एक यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया। 28 जनवरी को दी जानकारी में धरनावदा थाने की डायल 112 के आरक्षक मोहर सिंह, पायलट माखन गुर्जर ने सूचना पर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा से गंभीर हालत पर ग्वालियर रेफर किया है। यात्री कौन था किस ट्रेन से गिरा, कहा से आ रहा था कहा जा रहा था स्पष्ट नही किया गया।