झुंझुनू: जिले में देर रात से जारी मावठ से तापमान में आई गिरावट, फसलों को होगा फायदा
झुंझुनूं जिले में देर रात से ही बारिश का दौर जारी हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद तक भी जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। वहीं अल सुबह कई क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि मौसम विभाग नें कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। मावठ से एक किसानो के चेहरे खिले हुए हैं।