झुंझुनू: जिला श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय के सामने श्रमिक संगठन ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन
झुंझुनू जिला श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय के सामने गुरुवार को शाम 4:00 के आसपास श्रमिक संगठन ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, नारेबाजी करते हुए श्रम कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, निर्माण श्रमिकों की संतान की छात्रवृत्ति स्वीकृत करने, श्रमिकों का जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लेबर कार्ड जारी करने की मांग की गई हे