राजमहल प्रखंड परिसर में रविवार की दोपहर करीब 3 बजे सैदपुर पंचायत के 37 किसानों को उन्नत और उच्च उत्पादकता वाली किस्म के बीज प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को बेहतर कृषि तकनीक तथा उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना था। ताकि वे अपनी उत्पादकता बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।