हुज़ूर: लाल परेड मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2026 भोपाल के लाल परेड मैदान में शनिवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। इस दौरान परेड और समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने किया। रिहर्सल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर,भोपाल पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे|