आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च एवं एरिया डॉमिनेशन किया गया। सिटी एसपी द्वारा क्रमशः नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, ललमटिया एवं मधुसूदनपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।