इटावा: कलैक्ट्रेट में आशा एव रसोइया कर्मचारी यूनियन ने 7 सूत्रीय मांग को लेकर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया है
Etawah, Etawah | Jul 10, 2024 कलैक्ट्रेट में आशाओं एव रसोइया महिलाओ ने अपनी 7 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। मांगो में प्रतिमाह 26 हजार वेतन और रिटायर होने पर 10 हजार पेंशन दिया जाए। निजीकरण पर रोक लगाते हुए स्वास्थ्य मिशन स्थाई करने, समेत मांगो को लेकर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया है।