इटावा: जीआईसी मैदान पर ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मथुरा को हराकर कानपुर ने फाइनल में बनाई जगह
Etawah, Etawah | Jan 10, 2025 इटावा महोत्सव के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक कानपुर और मथुरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा की टीम 82 रन पर अलर्ट हो गई जबकि जवाब में उतरी कानपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई।