फिरोज़ाबाद: मालबिय नगर इलाके में पालतू कुत्ते ने किशोर पर किया हमला, शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने किशोर को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मालबिय नगर इलाके से दबंगई की घटना सामने आयी है। आरोप है पप्पू नामक शक्स के पालतू कुत्ते ने विनीत नामक किशोर पर हमला कर दिया। कुत्ता के हमले व काटने की शिकायत कुत्ता मालिक पप्पू से की तो पीड़ित किशोर के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस केस करा दिया है।