टाउन क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग के खिलाफ रसद विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरु नानक स्वीट्स हाउस पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 5 घरेलू और 9 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए। रसद विभाग की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारी सिलेंडर लेकर भागने लगे।