जंक्शन थाना क्षेत्र में गुरुवार को आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। गणेशगढ़िया पेट्रोल पंप के पीछे रखी भंडारित पराली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और लाखों रुपए की पराली जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने तेज लपटें और धुआं उठता देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।