नवागढ़: नवागढ़ क्षेत्र के कसौंदी गांव में युवक के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने से मचा हड़कंप, 5 घंटे चला ड्रामा
मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल, कसौंदी गांव के रामदयाल सूर्यवंशी के नाम से पंजीयन है और उसने एक टोकन से 29 क्विंटल धान बेचा है। दूसरा टोकन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन टोकन नहीं कटा था। इस बात से किसान रामदयाल का बेटा अनिल सूर्यवंशी नाराज था और हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया था। सूचना के बाद जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी, पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम पहुंची थी।