सासाराम: कोटा गांव के NH-2 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार एक महिला हुई घायल
दरीगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव के NH-2 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सावर यह महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम कोसर जहां बताई जा रही है। इनके पति का नाम जियाउद्दीन है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला की लाज की जा रही है। महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।