टोंक: पुरानी टोंक थाना पुलिस ने किसान भवन के सामने तेज आवाज में टेप बजाने पर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया, टेप किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Mar 22, 2025 पुरानी टोंक थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस गस्त जाप्ता किसान भवन के सामने पहुंचा तो वहां पर एक ट्रैक्टर नंबर आरजे 26 आरए 7627 का चालक ट्रैक्टर में लगी टेप से तेज आवाज में गाना बजता हुआ आया। पुलिस ने टेप जप्त कर ट्रैक्टर चालक रामकिशन गुर्जर को अदम अदखाल जमानत गिरफ्तार किया।